Loading...

जनगणना-2027: सिरमौर में डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / नाहन

जनगणना-2027 को लेकर जिला सिरमौर में तैयारियां तेज हो गई हैं। नाहन के बचत भवन में 30 फील्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी और पहली बार स्व-गणना प्रणाली भी लागू की जा रही है।

नाहन

जनगणना-2027 को लेकर जिला सिरमौर में तैयारियां तेज हो गई हैं। नाहन के बचत भवन में 30 फील्ड ट्रेनरों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसमें जनगणना के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है।यह प्रशिक्षण 27 से 29 अप्रैल तक चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक जनगणना कार्य दीपशिखा शर्मा ने की, जबकि उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी प्रियंका वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा और नोडल अधिकारी सूरज धीमान भी इस दौरान मौजूद रहे।

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जो अपने आप में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पहली बार स्व-गणना प्रणाली लागू की जा रही है, जिसके तहत लोग मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल के माध्यम से खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है। इसी के आधार पर भविष्य की योजनाएं और नीतियां तय होती हैं।उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना कार्य को सुचारू और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सही और पूरी जानकारी देकर इस अभियान में सहयोग करें।प्रशिक्षण शिविर में सहायक निदेशक जनगणना अनिल कुमार और सहायक प्रोफेसर डॉ. अनूप कुमार फील्ड ट्रेनरों को आवश्यक प्रशिक्षण दे रहे हैं।बरहाल, डिजिटल जनगणना की दिशा में यह कदम जिले में प्रशासनिक तैयारियों को नई गति देता नजर आ रहा है।