चंबा जिला में बढ़ते नशे पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस विभाग लगातार प्रयासरत
चंबा, 27 फरवरी 2025।
चंबा जिले में फिलहाल कोई नशा निवारण केंद्र कार्यरत नहीं है, लेकिन जिला प्रशासन बनीखेत और सिहंता में दो नशा निवारण केंद्र स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है।
नशे से जूझ रहे लोगों के लिए मदद जरूरी
प्रशासन की अपील है कि अगर आपके आसपास कोई बच्चा या व्यक्ति नशे की लत से ग्रसित है, तो इसे छुपाने के बजाय मेडिकल हेल्प लें। इस समस्या से व्यक्ति खुद अकेले नहीं लड़ सकता, इसलिए सही समय पर सहायता लेना बेहद जरूरी है।
नशे पर रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई जारी
नशे पर रोकथाम के लिए पुलिस, एक्साइज विभाग और अन्य संबंधित विभाग लगातार अभियान चला रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य नशामुक्त चंबा बनाना है, जिसके लिए जागरूकता और सख्त कानून दोनों का सहारा लिया जा रहा है।