Loading...

चम्बा में पंचायती राज चुनावों के लिए दूसरे दिन 2581 नामांकन पत्र दाखिल, कुल संख्या 4878 पहुंची

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 58 Mins Ago • 1 Min Read

Himachalnow / चंबा

चम्बा जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया लगातार जारी है और दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए 2581 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल के अनुसार पहले दिन प्राप्त आवेदनों सहित अब तक कुल 4878 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं, जिनमें प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पद शामिल हैं।

चम्बा

दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए दाखिल हुए 2581 नामांकन पत्र

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए जिले भर में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 2581 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि पहले दिन 2297 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे और अब तक कुल 4878 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं।

मैहला और भटियात विकास खंड में सबसे अधिक नामांकन

उपायुक्त के अनुसार विकास खंड मैहला में प्रधान पद के लिए 156, उप प्रधान पद के लिए 149, वार्ड सदस्य पद के लिए 481, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 58 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। यहां कुल 859 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। वहीं विकास खंड भटियात में प्रधान पद के लिए 176, उप प्रधान पद के लिए 189, वार्ड सदस्य पद के लिए 538, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 67 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 13 नामांकन पत्र सहित कुल 983 आवेदन प्राप्त हुए।

चम्बा, तीसा और सलूणी में भी जारी रही नामांकन प्रक्रिया

विकास खंड चम्बा में प्रधान पद के लिए 111, उप प्रधान पद के लिए 128, वार्ड सदस्य पद के लिए 422, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 48 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 22 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। यहां कुल 731 आवेदन प्राप्त हुए। इसी प्रकार विकास खंड तीसा में विभिन्न पदों के लिए कुल 942 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जबकि विकास खंड सलूणी में कुल 672 आवेदन प्राप्त हुए।

भरमौर और पांगी में भी उम्मीदवारों ने दाखिल किए आवेदन

विकास खंड भरमौर में प्रधान पद के लिए 90, उप प्रधान पद के लिए 91, वार्ड सदस्य पद के लिए 208, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 43 तथा जिला परिषद सदस्य पद के लिए 3 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। यहां कुल 435 आवेदन जमा हुए। वहीं विकास खंड पांगी में विभिन्न पदों के लिए कुल 256 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

Related Topics: