लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Vimal Negi / विमल नेगी पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल, परिजनों ने मांगी सीबीआई जांच

हिमाचलनाउ डेस्क | 20 मार्च 2025 at 4:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

एचपीपीसीएल के मुख्य अभियंता दिवंगत विमल नेगी का निचार खंड के अंतर्गत कटगांव में गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। 

 हिमाचल प्रदेश पावर काॅरपोरेशन (एचपीपीसीएल) के मुख्य अभियंता दिवंगत विमल नेगी का निचार खंड के अंतर्गत कटगांव में गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने विमल नेगी अमर रहे के नारे भी लगाए। इस दाैरान हर आंख नम थी।  उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार शर्मा और एसडीएम निचार नारायण चौहान प्रशासन की ओर से मृतक के घर पहुंचे और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से नेगी के परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। जानकारी के अनुसार शिमला से उनका शव सुबह 6:00 बजे कटगांव में पहुंच चुका था। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

कटगांव में 11:00 बजे के करीब अंतिम संस्कार किया गया। बेटे आदित्य ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। मृतक के बडे़ भाई सुरेंद्र और छोटे भाई प्रेम सागर ने कहा कि इस मामले को प्रदेश सरकार ने सुना, जिसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने मंत्री विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी और अनिरूद्व सिंह का भी आभार जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस मामले की सीबीआई से जांच करवाई जाए ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिले। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, जिला परिषद किनौर अध्यक्ष निहाल चारस सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विमल नेगी की संदिग्ध मौत पर आक्रोशित परिजन कर्मचारियों के साथ सड़क पर उतरे
10 मार्च से लापता चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव 18 मार्च को बिलासपुर स्थित गोबिंदसागर झील में मिला था। नेगी के लापता होने के बाद उनकी पत्नी ने सीएम को पत्र लिखकर पावर कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेश मीणा, निदेशक देसराज समेत अन्य उच्च अधिकारियों पर उनके पति को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।  एचपीपीसीएल के मुख्य अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध मौत पर आक्रोशित परिजनों के साथ कर्मचारी और आम लोग भी सड़क पर उतर गए थे। परिजनों की शिकायत पर देर शाम एचपीपीसीएल के एमडी हरिकेश मीणा और निदेशक देसराज पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकार ने इन दानों को पदों से हटाकर पूरे मामले की जांच अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार शर्मा को साैंप दी है।

बुधवार देर शाम निदेशक (इलेक्टि्रकल) देसराज को सरकार ने निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। उधर, दोनों आरोपी अफसरों के निलंबन पर अड़े परिजन रात 10 बजे तक विमल के शव को लेकर शिमला में एचपीपीसीएल के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे रहे। इससे पहले बिलासपुर, शिमला और किन्नौर में कर्मचारियों समेत आम लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बिलासपुर में कर्मियों ने एम्स के बाहर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इंसाफ की मांग की। नेगी के गृह जिला किन्नौर में भी आक्रोश रैली निकाली गई और कर्मचारियों ने दो दिन पेन डाउन हड़ताल का एलान किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]