चोली सोहारी में 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
उप-तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेंटर चोली (सोहारी) में मैत्री मेडिसिटी एवं ऑर्थोकेयर अस्पताल के सौजन्य से रविवार, 20 सितंबर 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्णिका रस्तोगी महिलाओं से संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगी। इनमें किशोरावस्था से जुड़ी समस्याएं, जनन स्वास्थ्य, गर्भावस्था के दौरान देखभाल, स्त्री रोग संबंधी समस्याएं, मेनोपॉज से जुड़ी परेशानियां, प्रजनन क्षमता संबंधी समस्याएं, आवश्यक सर्जरी तथा टीकाकरण आदि शामिल हैं। सदस्यों के साथ शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त करें।