Loading...

ग्राम पंचायत चौकीमन्यार से प्रधान पद के लिए भाजपा समर्थक तिलक राज साहनी ने ठोकी दावेदारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत चौकीमन्यार में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधान पद के लिए भाजपा समर्थक तिलक राज साहनी ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।

ऊना

उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत चौकीमन्यार में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रधान पद के लिए भाजपा समर्थक तिलक राज साहनी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सहायक समीक्षा अधिकारी(ARO) सर्वण सिंह ग्राम पंचायत चौकीमन्यार की अध्यक्षता में ही नामांकन पत्र दाखिल किया।गौरतलब है कि ग्राम पंचायत चौकीमन्यार पुरानी पंचायत होने के कारण यह पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो जाता है।

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद तिलकराज साहनी ने कहा कि यदि जनता उन्हें प्रधान चुनती है और मुझे उम्मीद भी है कि जनता मेरा साथ दे कर चुनेगी। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना, बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधा देना तथा बुजुर्गों को पेंशन और स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

इसके अलावा उन्होंने पंचायत को स्वच्छ एवं नशा मुक्त बनाने का भी संकल्प लिया। तिलकराज साहनी ने कहा कि पंचायत के समग्र विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।नामांकन के दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला और पंचायत क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है यह नजर आया।

Related Topics: