Loading...

CM Rekha Gupta Attack Live Update / दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, शख्स ने पहले कागज दिया, फिर मारा थप्पड़

हिमाचलनाउ डेस्क • 20 Aug 2025 • 1 Min Read

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर साप्ताहिक ‘जन सुनवाई’ के दौरान हमला हुआ। यह हमला एक 41 वर्षीय व्यक्ति ने किया।

नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को एक शख्स ने हमला कर दिया। जिस समय रेखा गुप्ता पर हमला हुआ उस दौरान मुख्यमंत्री जनसुनवाई कर रहीं थीं। हमला करने के आरोप में 41 साल के एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जनसुनवाई में मौजूद एक शख्स ने थप्पड़ मारा और बाल पड़कर खींचने की कोशिश की। 

आरोपी को सिविल लाइंस थाने ले गई पुलिस

मुख्यालय कार्यालय ने इस संबंध में कहा कि जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमला किया। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बताया है कि मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान रेखा गुप्ता पर हुए हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर सिविल लाइंस पुलिस थाने ले जाया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

पहले कागज दिया फिर किया हमला

ताजा जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने सबसे पहले रेखा गुप्ता को एक कागज दिया…इसके बाद उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने रेखा गुप्ता के साथ गाली-गलौज भी किया। घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।