CU Himachal: टीचिंग स्टाफ के भरे जाएंगे इतने पद, इस दिन तक करें आवेदन…..
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अगर आप जॉब करना चाहते हैं तो आप को लिए गुड न्यूज है। यूनिवर्सिटी में टीचिंग स्टाफ के 37 पद भरे जाने है। इसके लिए अभ्यर्थी माध्यम से 7 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से इन रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
बता दें 30 पद नियमित और सात पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों से 500, ओबीसी वर्ग से 400 रुपए शुल्क लिया जाएगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
सीयू प्रशासन की अधिसूचना के अनुसार प्रोफेसर के 13 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 16 और असिस्टेंट प्रोफेसर का एक पद नियमित तौर पर भरा जाएगा। अनुबंध आधार पर एसोसिएट प्रोफेसर के दो और असिस्टेंट प्रोफेसरों के पांच पद भरे जाएंगे।