Loading...

होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक समेत तीन गिरफ्तार, 2 महिलाओं को किया रेस्क्यू

हिमाचलनाउ डेस्क • 20 Mar 2025 • 1 Min Read

पालमपुर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार के आरोप में संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार के आरोप में संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पालमपुर के लोअर मैंझा में एक होटल में देह व्यापार चल रहा था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापा मारा। इस दाैरान होटल से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जिनसे देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने मामले में होटल संचालक समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पिछले कई दिनों से होटल में देह व्यापार चल रहा था। एमसी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।