Loading...

देहरा में 51 करोड़ की पेयजल व बिजली योजनाओं का होगा पुनर्निर्माण, दो स्कूलों का भी नए सिरे से होगा निर्माण

हिमाचलनाउ डेस्क • 27 Feb 2025 • 1 Min Read

धर्मशाला, 27 फरवरी – बीते मॉनसून में भारी बारिश से देहरा विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल और बिजली योजनाओं के पुनर्निर्माण के लिए 51 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, दो सरकारी स्कूलों के नए निर्माण पर 4.95 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर वित्त विभाग ने यह धनराशि जारी कर दी है।

इन योजनाओं को मिलेगा पुनर्निर्माण बजट

  • करला कोटला स्थित 33KV/11KV बिजली सब-स्टेशन: 8 करोड़ रुपये
  • जल शक्ति विभाग की क्षतिग्रस्त योजनाएं: 43 करोड़ रुपये
  • राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज) देहरा: 2.50 करोड़ रुपये
  • राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) देहरा: 2.45 करोड़ रुपये

इन पेयजल योजनाओं का होगा जीर्णोद्धार

उठाऊ पेयजलापूर्ति योजना देहरा ओल्ड, शिवनाथ खबली फेज-1 व 2, भांबल, ज्वालामुखी ओल्ड, ठाकुरद्वारा, देहरियां फेज-2, हरिपुर खैरियां, गुलेर बिलासपुर, बगली छलाई फेज-2, ढलियारा सूरजपुर, चनौर सहित 51 पंचायतों को लाभ मिलेगा।

योजनाओं में नई तकनीक:

  • UV ट्रीटमेंट और अत्याधुनिक क्लोरीनेशन प्लांट
  • 14 योजनाओं में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

क्षतिग्रस्त स्कूल भवन होंगे पुनर्निर्मित

भारी बारिश से देहरा बॉयज और गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की छतें और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। अब इनके पुनर्निर्माण के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।