लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दिल्ली / युवती की गला घोंटकर हत्या, लाश को पत्थर से बांध कर नहर में फेंका, आरोपी आसिफ गिरफ्तार

हिमाचलनाउ डेस्क | 20 मार्च 2025 at 1:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

युवती की गला घोंटकर हत्या, लाश को पत्थर से बांध कर नहर में फेंका, आरोपी आसिफ गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली में हत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद युवती के शव को पत्थर से बांधकर नहर में फेंक दिया गया है। युवती बीते 12 मार्च से ही लापता बताई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में युवती के जानकार आसिफ नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं इस हत्याकांड के बारे में सबकुछ।

क्या है पूरा मामला?

राजधानी दिल्ली के छावला इलाके की नहर में एक युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या के आरोपी आसिफ नाम के लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती की पहचान कोमल के रूप मे हुई जो सीमापुरी थाने इलाके के सुंदर नगरी की रहने वाली थी। युवती की हत्या गला घोंट कर की थी और उसकी लाश को छवाला नहर मे पत्थर से बंद कर फेंक दिया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

12 मार्च से मिसिंग थी युवती

पुलिस की जांच मे सामने आया कि लड़की अपने घर से 12 मार्च से मिसिंग थी और उसी दिन उसकी हत्या आसिफ नाम के उसके जानकार ने कर दी। पुलिस जांच मे पता चला कि आसिफ एक टैक्सी चालक है, और कोमल का पुराना जानकार है। 12 मार्च को उसने कोमल को सीमापुरी इलाके से अपनी गाड़ी में बैठाया था। इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद आसिफ ने कोमल की गला घोंट कर हत्या कर उसकी लाश नहर में फेंक दी।

कैसे मिली लाश?

17 मार्च को युवती की लाश पानी में फूलने के कारण ऊपर तैरने लगी तब पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद द्वारका जिले की पुलिस ने छवाला थाने मे हत्या का केस दर्ज किया। कोमल की किडनैपिंग का केस सीमपुरी थाने मे दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है। आसिफ के साथ और कौन 2 लोग थे उनको वेरीफाई किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]