Loading...

Departmental Exams / विभागीय परीक्षाएं 26 नवम्बर से होंगी आयोजित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Hours Ago • 1 Min Read

Departmental Exams / विभागीय परीक्षाएं 26 नवंबर से 4 दिसंबर, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला के विभागीय परीक्षा बोर्ड के सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि इन परीक्षाओं में प्रदेश में कार्यरत विभिन्न श्रेणियों के अधिकारी और कर्मचारी भाग ले सकेंगे। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होगी।

शिमला

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए वित्तीय प्रशासन पेपर संख्या-1 की परीक्षा राजकीय महाविद्यालय संजौली शिमला, राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी में भी आयोजित की जाएगी। विभागीय परीक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों से संबंधित यह व्यवस्था अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की है।

17 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी 17 सितंबर से 17 अक्तूबर, 2026 तक मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया स्वतः बंद हो जाएगी। अभ्यर्थियों के आवेदन संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा 24 अक्तूबर, 2026 तक अनुमोदित किए जाएंगे। आवेदन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समयसीमा का पालन करना होगा।

विभागीय परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र अभ्यर्थियों के मानव सम्पदा पोर्टल खातों में स्वतः उपलब्ध होंगे। यदि किसी अभ्यर्थी का आवेदन-पत्र अधूरा पाया जाता है तो उसे निरस्त कर दिया जाएगा। परीक्षा से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और समय-सारणी हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hipashimla.nic.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी वेबसाइट से संबंधित जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Topics: