Loading...

विधानसभा उपाध्यक्ष 28 और 29 जनवरी को सिरमौर दौरे पर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 25 Jan 2025 • 1 Min Read

क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 28 और 29 जनवरी, 2025 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें जनता को समर्पित करेंगे।

28 जनवरी: क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी दी कि 28 जनवरी को दोपहर 2 बजे विधानसभा उपाध्यक्ष लाना पालर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

29 जनवरी : भवनों का उद्घाटन और जन समस्याएं

विधानसभा उपाध्यक्ष 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे भौंण कडियाना में राजकीय माध्यमिक पाठशाला भौंण और पंचायत घर भौंण कडियाना के नए भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही, वह क्षेत्र के लोगों की जन समस्याएं भी सुनेंगे।