Loading...

नाहन: देवका पुडला पंचायत में पानी की किल्लत, ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग से मांगा समाधान

हिमाचलनाउ डेस्क • 19 Mar 2025 • 1 Min Read

सिरमौर जिले की नाहन विधानसभा क्षेत्र की देवका पुडला पंचायत में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत में लंबे समय से पानी की आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है

जलशक्ति विभाग से लगाई गुहार

पेयजल संकट को लेकर ग्राम पंचायत प्रधान नरेश पुंडीर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने नाहन में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की और जल्द समाधान की मांग की। नरेश पुंडीर ने बताया कि क्षेत्र के लिए गिरी नदी से पेयजल योजना शुरू की गई थी, लेकिन यह योजना सुचारू रूप से नहीं चल रही, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।

हफ्तों तक नहीं मिल रहा पानी

ग्रामवासियों के अनुसार, गांव में एक-एक हफ्ते बाद पानी मिल रहा है। पंचायत प्रधान का कहना है कि गिरी गंगा पेयजल योजना विशेष रूप से देवका पुडला के लिए बनाई गई थी, लेकिन अब इस योजना का पानी अन्य गांवों को दिया जा रहा है, जिससे देवका पुडला के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

जल्द समाधान की मांग

ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि जब तक गिरी गंगा पेयजल योजना का दूसरा फेज पूरा नहीं हो जाता, तब तक देवका पुडला के लिए पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे