धर्मशाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,1.58 किग्रा चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Himachalnow / धर्मशाला
एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को धर्मशाला पुलिस ने 1.58 किग्रा चरस की बड़ी खेप बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी बढ़ाई और संदिग्ध गाड़ी को रोककर छानबीन की।
गिरफ्तार हुए आरोपी कौन ?
पुलिस ने जिस गाड़ी को रोका, उसमें तीन लोग सवार थे। आरोपियों की पहचान मंडी निवासी जगदीश कुमार और कुल्लू निवासी सुनील कुमार व विशाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस की जांच जारी
इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस टीम आरोपियों के अन्य नेटवर्क और संभावित लिंक की छानबीन कर रही है। इनके पूरा विवरण और पते की पुष्टि की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।