Dharamshala Stadium: खिलाड़ी रात को भी कर पाएंगे बल्लेबाजी-गेंदबाजी की प्रैक्टिस
HNN/ धर्मशाला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में प्रैक्टिस एरिया में फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी ताकि खिलाड़ी देर शाम तक लाइटों की रोशनी में बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास कर पाएं। इन फ्लड लाइटों को लगाने का काम वर्ल्ड कप के मैचों से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा विश्व कप के मैचों से पहले अन्य सभी काम समय पर पूरे कर लिए जाएंगे।
धर्मशाला स्टेडियम में वर्तमान तीन प्रैक्टिस एरिया हैं। इनमें एक इंडोर प्रैक्टिस एरिया और दो आउटडोर प्रैक्टिस एरिया हैं, जहां पर खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। एक समय पर धर्मशाला स्टेडियम में तीन टीमें एक साथ प्रैक्टिस कर सकती हैं, जिसमें दो आउटडोर और एक की इंडोर में व्यवस्था रहती है। इसके बाद विश्व कप के मैचों के दौरान भी टीमों के खिलाड़ी प्रैक्टिस एरिया में फ्लड लाइटों के बीच रात में अभ्यास कर सकेंगे।