VIDEO / लखनऊ के किसान पथ पर डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, 5 यात्रियों की जलकर मौत
लखनऊ में किसान पथ पर एक डबल डेकर बस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच यात्रियों की जलकर मौत हो गई। बस पटना से मजदूरों और उनके परिवारों को लेकर दिल्ली जा रही थी।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के किसान पथ पर एक डबल डेकर बस में भीषण आग लग गई, जिसमें पांच यात्रियों की जलकर मौत हो गई। यह बस बिहार के पटना से मजदूरों और उनके परिवारों को लेकर दिल्ली जा रही थी।
गुरुवार सुबह के समय अचानक बस में आग लगी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची आधा दर्जन से अधिक दमकल वाहनों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।
मौके पर भारी पुलिस बल और पीजीआई की टीम भी पहुंची। पुलिस ने मृत यात्रियों के शवों को बस से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस की मदद से भेजा।