नाहन, 29 मार्च: क्षेत्रीय परिवहन विभाग, जिला सिरमौर ने अप्रैल माह में जिले में होने वाले ड्राइविंग टैस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। आरटीओ सोना चंदेल ने जानकारी दी कि नाहन में वाहनों की पासिंग 8 व 21 अप्रैल को और ड्राइविंग टैस्ट 9 व 22 अप्रैल को होंगे।
इसी तरह, पांवटा साहिब में वाहनों की पासिंग 10 व 29 अप्रैल को और ड्राइविंग टैस्ट 11 व 30 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। राजगढ़ में 2 अप्रैल, शिलाई व कफोटा में 24 अप्रैल, संगड़ाह में 7 अप्रैल, और सराहां में 17 अप्रैल को वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टैस्ट दोनों होंगे।
परिवहन विभाग ने सभी निर्धारित क्षेत्रों में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टैस्ट के संचालन के लिए एमवीआई विजय चौहान को तैनात किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





