Loading...

हिमाचल में भूकंप / चंबा में 3.3 तीव्रता के झटके, जान-माल का कोई नुकसान नहीं

हिमाचलनाउ डेस्क • 19 May 2025 • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सुबह 10:44 पर धरती थरथराई है। चांजू काली माता मंदिर से 28 किलोमीटर के दायरे में 3.3 की तीव्रता से गए भूकंप के झटके से किसी भी नुकसान होने की जानकारी नहीं है।

मौसम के बदलते तेवर के बीच भूकंप का झटके ने लोगों को चिंताओं को जरुर बढ़ाने का काम किया है। उप मंडल अधिकारी चंबा प्रियांशी खाती ने बताया कि भूकंप के झटके से कोई भी जान या माल का नुकसान होने की जानकारी नहीं है।