EKYC LAND / भूमि मालिकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य
जमाबंदी सत्यापन और पीएम किसान योजना के लिए जरूरी प्रक्रिया
पधर
कार्यवाहक एसडीएम और तहसीलदार पधर डॉ. भावना वर्मा ने बताया कि उपमंडल पधर में सरकार के निर्देशानुसार जमाबंदी की ई-केवाईसी (EKYC LAND) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया जमीन से जुड़े दस्तावेज़ों को डिजिटल बनाने और उनके उपयोग को सुगम बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है।
ई-केवाईसी के फायदे
- जमीन की ई-केवाईसी से बैंकों से ऋण प्राप्त करना आसान होगा।
- पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए भी ई-केवाईसी अनिवार्य होगी।
- भूमि रिकॉर्ड, पंजीकरण और विभिन्न प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में सुधार होगा।
डिजिटल टेक्नोलॉजी के उपयोग से प्रक्रिया आसान
राज्य सरकार के डिजिटल टेक्नालॉजी एंड गवर्नेंस विभाग ने एक मोबाइल एप विकसित की है, जिसमें आधार नंबर के माध्यम से चेहरे की पहचान और जमीन का पूरा रिकॉर्ड लिंक किया जाएगा।
भूमि मालिकों से अपील
डॉ. भावना वर्मा ने पधर उपमंडल के सभी भूमि मालिकों से अपील की है कि वे अपनी जमाबंदी संबंधित पटवारखाना से ई-केवाईसी करवाएं। बिना ई-केवाईसी के कोई भी जमाबंदी पटवारी द्वारा सत्यापित नहीं की जाएगी।