Loading...

Election / पच्छाद के बासनी वार्ड से ममता कुमारी ने शानदार जीत दर्ज की

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 12 Hours Ago • 1 Min Read

Election : पंचायती चुनाव के अंतिम चरण में पच्छाद विकास खंड के बासनी वार्ड नंबर-1 से ममता कुमारी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पंचायत समिति सदस्य का चुनाव अपने नाम कर लिया। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी मीना देवी को 843 मतों के बड़े अंतर से हराकर क्षेत्र में मजबूत जनादेश हासिल किया।

पच्छाद

पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण में पच्छाद विकास खंड के पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र बासनी के वार्ड नंबर-1 से ममता कुमारी ने एकतरफा मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करते हुए पंचायत समिति सदस्य का चुनाव अपने नाम कर लिया। ममता कुमारी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी मीना देवी को 843 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।

रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी चुनाव परिणाम के अनुसार ममता कुमारी को कुल 1457 मत प्राप्त हुए, जबकि मीना देवी के पक्ष में 614 मत पड़े। इस तरह ममता कुमारी ने भारी जनसमर्थन हासिल करते हुए पंचायत समिति सदस्य पद पर कब्जा जमाया।

मतगणना के दौरान शुरू से ही ममता कुमारी बढ़त बनाए रहीं और अंततः बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहीं। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जीत का जश्न शुरू हो गया।

चुनाव परिणाम के अनुसार कुल 2071 वैध मत पड़े। इसके अलावा 35 मत रद्द घोषित किए गए, जबकि 27 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। कुल मिलाकर 2133 मत डाले गए।

ममता कुमारी ग्राम चमेड़ा डाकघर बासनी, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर की निवासी हैं। उनकी इस जीत को क्षेत्र में विकास और जनसंपर्क के प्रति मतदाताओं के विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि 843 मतों का विशाल अंतर यह दर्शाता है कि बासनी वार्ड में मतदाताओं ने स्पष्ट और मजबूत जनादेश दिया है। अब क्षेत्र की जनता की अपेक्षाएं नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य से और बढ़ गई हैं।

परिणाम एक नजर में:

ममता कुमारी : 1457 मत

मीना देवी : 614 मत

जीत का अंतर : 843 मत

कुल वैध मत : 2071

रद्द मत : 35

नोटा : 27

कुल मतदान : 2133 मत

Related Topics: