Loading...

Election / बारिश में छाता लेकर मतदान केंद्र पहुंचे जेपी नड्डा, सपरिवार डाला वोट

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Election : बारिश और खराब मौसम के बावजूद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विजयपुर में सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। मतदान के बाद उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। उनकी मौजूदगी से मतदान केंद्र पर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बिलासपुर

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने पैतृक गांव विजयपुर में सपरिवार मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। खराब मौसम और रिमझिम बारिश भी उनके उत्साह को कम नहीं कर सकी। छाता लेकर मतदान केंद्र पहुंचे जेपी नड्डा ने पत्नी मल्लिका नड्डा और बेटे के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतदान के बाद जेपी नड्डा, उनकी पत्नी और बेटे ने उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाकर लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी का संदेश दिया। मतदान केंद्र पर उनकी मौजूदगी को लेकर स्थानीय लोगों और समर्थकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

मीडिया से बातचीत में जेपी नड्डा ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट की अपनी अहमियत होती है और पंचायत चुनाव गांवों के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव गांवों से ही शुरू होती है और प्रत्येक नागरिक का मतदान इसमें महत्वपूर्ण योगदान देता है।बारिश के बावजूद मतदान केंद्रों पर लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान कई समर्थकों ने जेपी नड्डा के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और उनका स्वागत किया।विजयपुर में सपरिवार मतदान कर जेपी नड्डा ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि लोकतंत्र में केवल मतदान की अपील करना ही नहीं, बल्कि स्वयं मतदान कर उदाहरण प्रस्तुत करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

Related Topics: