Loading...

Election / पंचायत चुनाव से पहले बड़ा अपडेट, पच्छाद के दो मतदान केंद्रों में किया गया बदलाव

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 25 May 2026 • 1 Min Read

Election : पंचायती राज चुनावों को लेकर जिला प्रशासन ने विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत शाड़िया के दो मतदान केंद्रों में बदलाव किया है। संबंधित क्षेत्रों के मतदाताओं से संशोधित मतदान केंद्रों की जानकारी पहले ही सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

नाहन

पंचायती राज चुनावों को लेकर जिला प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में विकास खंड पच्छाद की एक ग्राम पंचायत के दो मतदान केंद्रों में संशोधन किया गया है। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के मतदाताओं के लिए यह महत्वपूर्ण सूचना मानी जा रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड पच्छाद की ग्राम पंचायत शाड़िया के दो मतदान केंद्रों में बदलाव किया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत शाड़िया के वार्ड नंबर-1 मासरिया पंजोपड़-1 का मतदान केंद्र पहले राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोटी, कमरा नंबर-1 में निर्धारित किया गया था, जिसे संशोधित कर अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला शाड़िया, कमरा नंबर-2 कर दिया गया है।

इसी प्रकार वार्ड नंबर-5 मासरिया पंजोपड़-दो का मतदान केंद्र पहले राजकीय प्राथमिक पाठशाला शाड़िया, कमरा नंबर-2 में निर्धारित था, जिसे अब बदलकर राजकीय प्राथमिक पाठशाला शोटी, कमरा नंबर-1 किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि मतदान के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए संशोधित मतदान केंद्रों की जानकारी पहले ही सुनिश्चित कर लें।