Election / 90 पंचायतों में नए प्रधानों का फैसला, सिरमौर के गांवों ने चुना अपना नेतृत्व
Election : जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत 90 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। कई पंचायतों में नए चेहरों ने जीत दर्ज की, जबकि महिलाओं और युवाओं की भागीदारी इस बार खास चर्चा में रही। चुनाव परिणामों के बाद गांवों में जश्न का माहौल देखने को मिला और विजयी उम्मीदवारों का जोरदार स्वागत किया गया।
नाहन
जिला सिरमौर में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत 90 ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। परिणाम सामने आते ही गांव-गांव में जश्न का माहौल देखने को मिला। कहीं ढोल-नगाड़े बजे तो कहीं समर्थकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ विजयी उम्मीदवारों का स्वागत किया। इस बार कई पंचायतों में नए चेहरों ने जीत दर्ज की, जबकि महिलाओं और युवाओं की मजबूत भागीदारी भी चर्चा में रही।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मई को हुए मतदान और मतगणना के बाद विभिन्न विकास खंडों में प्रधान और उप-प्रधान पदों के परिणाम घोषित किए गए हैं।
नाहन विकास खंड की पंचायत पंजाहल से ललिता, बनकला से चेतना तोमर, मातर से रीता देवी, मोगीनंद से निखिल, बर्मा पापड़ी से बलदेव, क्यारी से पदम सिंह, बनेठी से प्रेम पाल, सैन की सैर से संदीप कुमार तथा सलानी कटौला से सपना देवी प्रधान निर्वाचित हुए।
राजगढ़ विकास खंड में करगाणु से भीम सिंह, बोहल टालियां से बेला देवी, दीदग से वेद प्रकाश, डिंम्बर से रीता कुमारी, कोठिया जाजर से ममता कुमारी, भानत से सुरेन्द्र प्रकाश, माटल बखोग से निशा देवी, शाया सनौरा से अनीता, धनच मानवा से विकास कुमार, राणाघाट से कलिया तथा कुडु लावाणा से नरेन्द्र सिंह ने जीत दर्ज की।
ददाहु विकास खंड में छछेती से सुनिता देवी, मधाना से निशा देवी, चाडना से द्वारिका देवी, खूड द्राबिल से कृति, जामू कोटी से अशोक कुमार, कमलाड़ से प्रेम सिंह, पनार से सुमन, कोटला मोलर से नीलम ठाकुर तथा बिरला से लच्छी राम प्रधान बने।
संगड़ाह विकास खंड में चाडना से भागमल, घंडूरी से नीलम ठाकुर, भराड़ी से तमन सिंह, चौकर से भागवंती देवी, भाटन भजौंड से चन्द्र देव, सैर तंदुला से कमलेश, टिक्करी डसाकना से अनुराधा, गाताधार से जयपाल, भलौना से लता भारद्वाज, गनोग से कुब्जा देवी, अंधेरी से दिनेश, माईना घडेल से मोनिका देवी तथा भौण कडियाना से प्रताप सिंह ने जीत हासिल की।
शिलाई विकास खंड में अजंरोली से अभय, पनोग से ओम प्रकाश, नैनीधार से निशा देवी, द्राबिल से दया देवी, कांडो भटनोल से शूरवीर सिंह, बांदली से इन्द्र सिंह, चामरा मोहराड़ से किरण, नाया से गोपी चंद, पावमानल से निकिता, बकरास से जागर सिंह, बाम्बल से अंजना देवी तथा हल्लाहां से मोनिका देवी प्रधान निर्वाचित हुए।
पांवटा साहिब विकास खंड में नघेता से संतोष कुमारी, शिवा से बलवीर सिंह, डांडा से गुलाबी देवी, खोदरी से कविता कुमारी, गुरुवाला सिंघपुरा से निंद्रो देवी, गोरखुवाला से सुरेखा चौधरी, डोबरी सालवाला से रीता देवी, शिवपुर से मंजीत कौर, नवादा से वंदना देवी, कुंडियों से रामेश्वर, भाटांवाली से राकेश कुमार, ब्यास से शिक्षा देवी, सैनवाला मुबारिकपुर से तनुज कुमार, टोकियों से अल्का रानी, माजरा से वर्षा ठाकुर तथा पुरूवाला से राम कुमार ने जीत दर्ज की।
पच्छाद विकास खंड में डिलमन से शीतल, शीना से सुभाष चंद, सराहां से किरण कुमारी, बजगा से धनवीर सिंह, काटली से हेमराम, बनी बखौली से कुंदन सिंह, महलोग लाल टिक्कर से तपेन्द्र सिंह, वासनी से विद्या, बनौना से नमिन्द्र देव, धार टिक्करी से हरिन्द्र सिंह, लाना बांका से शमशेर सिंह तथा कोटला बरोग से रंजना प्रधान चुनी गईं।
कमरऊ स्थित तिलोरधार विकास खंड में जामना से नरेश कुमार, गुद्दी मानपुर से बाला देवी, शिल्ला से गुमान सिंह, बोकाला पाब से गीता राम, कमरऊ से उर्मिला शर्मा, चांदनी से यशपाल सिंह, भजौन से किरण देवी तथा पौका से ममता देवी ने जीत हासिल की।
चुनाव परिणामों के बाद नाहन के विधायक अजय सोलंकी तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को गांवों के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए।
