Electricity Bill / 26 मार्च तक करें लंबित बिलों का भुगतान अन्यथा कटेंगे कनेक्शन
Himachalnow / धर्मशाला
बिना पूर्व सूचना विद्युत कनेक्शन काटे जाएंगे, सहायक अभियंता रमेश चंद की उपभोक्ताओं से अपील
बिलों के भुगतान को लेकर निर्देश
धर्मशाला, 21 मार्च। विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के सहायक अभियंता रमेश चंद ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी बिजली उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बिजली बिल समय पर जमा करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपने बिजली के बिल बिजली बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर या किसी भी यूपीआई आधारित पेमेंट ऐप के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
बिल जमा न करने पर कार्रवाई तय
सहायक अभियंता ने स्पष्ट किया कि यदि कोई उपभोक्ता 26 मार्च 2025 तक अपना लंबित बिल जमा नहीं करता है, तो उसका विद्युत कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के नियमानुसार काट दिया जाएगा।