Loading...

Employee / हिमाचल सरकार ने 14 प्रिंसिपलों को बनाया डिप्टी डायरेक्टर, शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 46 Mins Ago • 1 Min Read

Employee / हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 प्रिंसिपलों को उनके वर्तमान वेतनमान में डिप्टी डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन के पद पर तैनात किया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। यह नियुक्तियां सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामले के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी।

शिमला

शिक्षा विभाग के सचिव राकेश कंवर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अधिकारियों को विभिन्न जिलों और शाखाओं में नई तैनाती दी गई है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय के भीतर कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी की नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी। विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

14 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेशों के अनुसार उपमा शर्मा को डीडीई क्वालिटी चंबा, विजय कुमार और अनिल कुमार को डीडीई (मुख्यालय) शिमला, ओंकार सिंह को डीडीई (एलिमेंट्री) किन्नौर, कृष्ण देव को डीडीएचई कुल्लू, सुरेश कुमार को डीडीई (क्वालिटी) लर्निंग एंड सपोर्ट, नीरज गर्ग को डीडीई (क्वालिटी) ऊना, मनोहर लाल को डीडीई (एलिमेंट्री) चंबा, सीमा धीमान को रोड सेफ्टी सेल परिवहन निदेशालय, ज्ञान चंद को डीडीई (क्वालिटी) कुल्लू, नवनीत ठाकुर को डीडीई सेकेंडरी लर्निंग एंड सपोर्ट, अनीता शर्मा को डीडीई (क्वालिटी) सिरमौर, मदन लाल को डीडीई (सेकेंडरी) सिरमौर तथा अनिल कुमार (जसूर) को डीडीई (क्वालिटी) शिमला में तैनात किया गया है ।

सुप्रीम कोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगी नियुक्तियां

अधिसूचना में कहा गया है कि सभी प्लेसमेंट सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) (सिविल) संख्या 26276/2024, लेखराज एवं अन्य बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार एवं अन्य के अंतिम निर्णय के अधीन रहेंगे। न्यायालय के अंतिम फैसले के अनुसार ही इन नियुक्तियों की वैधानिक स्थिति तय की जाएगी।

Related Topics: