Loading...

Pensioner / अक्तूबर में क्लास-III पेंशनरों को 30 प्रतिशत, क्लास-I व II को मिलेगा 15 प्रतिशत पेंशन एरियर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 39 Mins Ago • 1 Min Read

Pensioner / हिमाचल प्रदेश में 1 जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर, 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए क्लास-III पेंशनरों को पेंशन एरियर का 30 प्रतिशत और क्लास-I व क्लास-II पेंशनरों को 15 प्रतिशत एरियर इस वर्ष अक्तूबर में दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। सरकार महंगाई भत्ते की एक और किस्त जारी करने पर भी विचार कर रही है।

शिमला

लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के भुगतान के निर्देश

सभी विभागों को पेंशनरों के लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही 65 वर्ष से अधिक आयु के सभी पेंशनरों का एरियर सरकार की ओर से पहले ही जारी किया जा चुका है।

महंगाई भत्ते की एक और किस्त पर विचार

सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों को समय-समय पर वित्तीय लाभ जारी करती रही है। अब आने वाले समय में महंगाई भत्ते की एक और किस्त जारी करने पर भी विचार किया जा रहा है। सरकार का कहना है कि पेंशनरों और कर्मचारियों के सामने आ रही समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

पुरानी पेंशन योजना का भी किया उल्लेख

बैठक में पुरानी पेंशन योजना की बहाली का भी उल्लेख किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेंशनरों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और सरकार ने कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना बहाल की, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद वे सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।

Related Topics: