Loading...

Employee / एचआरटीसी कर्मियों का पांच फीसदी डीए जारी, 8500 पेंशनरों के लिए भी निर्णय

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

Employee / हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों के लिए पांच फीसदी महंगाई भत्ता जारी कर दिया है। इसके साथ ही निगम के करीब 8500 पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने का निर्णय भी लिया गया है। कर्मचारियों और पेंशनरों के वित्तीय लाभों से जुड़े इन फैसलों से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।

शिमला

एचआरटीसी कर्मचारियों को पांच फीसदी महंगाई भत्ता जारी करने का फैसला उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इस प्रस्ताव पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा और निगम के अधिकारियों की बैठक में पहले ही विस्तार से चर्चा की जा चुकी थी। इसके बाद प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए डीए जारी कर दिया।

इससे पहले गुरुवार को निगम के लगभग 8500 पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया गया था। लंबे समय से अपने वित्तीय लाभों का इंतजार कर रहे हजारों पेंशनरों को इस फैसले से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Topics: •