Loading...

अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर आग बुझाएं आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहें : हितेश लखनपाल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

अग्निशमन केंद्र ऊना द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में आग से बचाव और अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के माध्यम से स्टाफ, विद्यार्थियों और आमजन को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया। अधिकारियों ने सभी संस्थानों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने और हमेशा सतर्क रहने का संदेश दिया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

अग्निशमन केंद्र ऊना की ओर से आग को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहद गुरुवार को आनंद टोयटा कार एजैंसी व सेडी अंबुआ फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट सेंटर ऊना में आग बुझाने को लेकर जागरूक किया गया। आग लगने के कारण , आग के प्रकार , बुझाने के तरीके विस्तार से बताए गए । ये भी बताया गया कि फायर एन ओ सी के बिना कोई भी संस्थान उद्योग,होटल आदि न चलाएं। आग बुझाने के लिय अग्निशमन यंत्रों को स्थापित करें। पानी टैंक की उचित व्यवस्था करे। हाइड्रेट में 24 घंटे पानी होना सुनिश्चित करें। सभी उपकरण सुचारू रूप से चेक करते रहें व चला कर देखे। स्टाफ को आग बुझाने की ट्रेनिंग देते रहें। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों, शैक्षणिक संस्थान, वाहन एजेंसिया व अस्पताल आग की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में आते है। इसलिए अगर किसी कारण आग लग जाती है। तो किस प्रकार संस्थानों में स्थापित अग्निशमन यंत्रों द्वारा आग पर नियंत्रण डालना है। ओर किस आग पर कौन से यंत्र का प्रयोग करना है।

इसी जागरूकता अभियान में फायर टीमों ने मॉक ड्रिल की ओर आमजन,स्टूडेंट्स व स्टाफ को आग के बारे में अलर्ट किया व अग्निशमन यंत्रों व सुरक्षा उपकरणों को चलाने बारे जानकारी दी । होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के कमांडेंट हितेश लखनपाल ने बताया कि आग के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी है। ओर सभी आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहें। अग्निशमन केंद्र अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि फायर टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों, शैक्षणिक संस्थानों व अस्पतालों में आग बुझाने की ट्रेनिंग दी जा रही है। ताकि अपने आप को सुरक्षित रखते हुए मौका पर उपस्थित सभी आग लगने की स्थिति में लगे अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर प्रथम चरण में ही आग को बुझा सकें।