Loading...

Firing Practice in Tanda /टांडा रेंज में 30 और 31 जनवरी को होगा फायरिंग अभ्यास

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 24 Jan 2025 • 1 Min Read

आठ बजे सुबह से दस बजे रात तक चलेगा अभ्यास, जनता से सतर्कता बरतने की अपील

धर्मशाला ( Firing Practice in Tanda ) : सहायक आयुक्त सुभाष गौतम ने जानकारी दी है कि टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 30 और 31 जनवरी को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक फायरिंग अभ्यास किया जाएगा।

जनता से अपील : रेंज में न जाएं

सहायक आयुक्त ने ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि फायरिंग अभ्यास के दौरान रेंज में जाने से बचें। इसके अलावा, उन्होंने निवासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने पालतू पशुओं को भी फायरिंग रेंज के अंदर न जाने दें, ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।

सुरक्षा के लिए निर्देशों का पालन करें

प्रशासन ने सभी लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। फायरिंग अभ्यास के दौरान सतर्कता जरूरी है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।