Loading...

पंजाब की पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका, 5 मजदूरों की मौत; कई घायल

हिमाचलनाउ डेस्क • 30 May 2025 • 1 Min Read

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में एक पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका हो गया। इस घटना के दौरान फैक्टरी में काम कर रहे पांच मजदूरों की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।

चंडीगढ़: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पटाखा फैक्टरी में सुबह-सुबह जोरदार धमाका हो गया। इस घटना के दौरान फैक्टरी में काम कर रहे पांच मजदूरों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में कई अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। लंबी के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) जसपाल सिंह ने बताया कि यह धमाका श्री मुक्तसर साहिब जिले में सिंहावाली-कोटली रोड पर स्थित दो मंजिला फैक्टरी में हुआ। उन्होंने बताया कि धमाके के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।