Loading...

FRAUD / एससी के फर्जी प्रमाणपत्र से की नौकरी हासिल, आरोपी पर केस दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 7 Jan 2025 • 1 Min Read

सामान्य वर्ग के शख्स ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पद पर किया कब्जा, पुलिस जांच में जुटी

शिमला : जिला शिमला के नेरवा तहसील में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र के सहारे टीजीटी (कला) की नौकरी हासिल कर ली। आरोपी सामान्य वर्ग से संबंध रखता है और कई वर्षों तक इस पद पर काम करता रहा।

शिकायत पर केस दर्ज:
अनुसूचित जाति बेरोजगार संघ की शिकायत पर नेरवा थाना में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया कि रोशन लाल, निवासी गांव चिलराना, डाकघर देईया, तहसील नेरवा, सामान्य जाति से संबंधित है। उसने 2009 में फर्जी एससी प्रमाणपत्र के सहारे नौकरी प्राप्त की।

पुलिस जांच जारी:
पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। एएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। डीएसपी चौपाल ने भी मामले की पुष्टि की है।