Loading...

Government Decision: हिमाचल में 7 पुलिस अधिकारियों की तैनाती बदली, पुराने आदेशों में संशोधन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Hours Ago • 1 Min Read

Government Decision: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए सात हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को जारी पिछले आदेशों में आंशिक संशोधन किया गया है। इनमें कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, एक अधिकारी का पूर्व तबादला आदेश रद्द किया गया है और एक अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

शिमला

शिव राम चौधरी, 2008 बैच, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का पहले चतुर्थ आईआरबी जंगलबेरी, हमीरपुर के लिए तबादला किया गया था। संशोधित आदेशों के तहत अब उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू के पद पर तैनाती दी गई है। योगेश रोल्टा, 2010 बैच, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर स्थित नाहन का पहले एएनटीएफ शिमला के लिए तबादला हुआ था। अब उन्हें कमांडेंट, होमगार्ड सोलन के पद पर नियुक्त किया गया है।

मनोज कुमार-2, 2014 बैच, एसडीपीओ कांगड़ा का तबादला पहले डीएसपी मुख्यालय कुल्लू के लिए किया गया था। नए आदेशों में उन्हें डीएसपी, द्वितीय आईआरबी सकोह, कांगड़ा के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, 2017 बैच के रोहित मृगपुरी अभी डीएसपी द्वितीय आईआरबी सकोह, कांगड़ा में सेवाएं दे रहे थे। सरकार ने उनका स्थानांतरण डीएसपी मुख्यालय कुल्लू के पद पर कर दिया है।

क्षमा दत्त, 2021 बैच, एसडीपीओ मनाली का पहले डीएसपी प्रथम आईआरबी बनगढ़, ऊना के लिए तबादला किया गया था। अब उन्हें डीएसपी मुख्यालय केलांग, जिला लाहौल-स्पीति में तैनात किया गया है। निशा कुमारी, 2023 बैच, डीएसपी लीव रिजर्व धर्मशाला का केलांग के लिए जारी पूर्व तबादला आदेश रद्द कर दिया गया है। बिन्नी मिन्हास, 2019 बैच, डीएसपी लीव रिजर्व पुलिस मुख्यालय शिमला को एसडीआरएफ सेंटर पालकवाह और हरोली, जिला ऊना का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह वर्तमान में उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात हैं।