Grahan 2023: साल 2023 में लगेंगे 4 ग्रहण, जाने चंद्र और सूर्य ग्रहण की तिथि व समय
साल 2023 में कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे है, इनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023, गुरुवार को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने के कारण यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा।
साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर 2023 दिन शनिवार को लगेगा। सूर्य ग्रहण रात 8 बजकर 23 मिनट पर लगेगा और रात 2 बजकर 25 मिनट तक लगेगा। यह ग्रहण भारत के अलावा पश्चिम अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में दोनों सूर्य ग्रहणों के दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा।
चंद्र ग्रहण 2023
ज्योतिषीय कैलेंडर के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा और रात 1 बजे खत्म होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा।
वहीं, साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्तूबर 2023 दिन रविवार को लगेगा। इस दिन यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 6 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। खास बात यह है कि यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। साथ ही सूतक काल भी मान्य रहेगा।