Loading...

Gram Sabha / 08 जुलाई को होंगी विशेष ग्राम सभा बैठकें, प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रतीक्षा सूची का होगा सत्यापन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 7 Hours Ago • 1 Min Read

Gram Sabha : जिला मंडी की सभी ग्राम पंचायतों में 08 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.00 बजे विशेष ग्राम सभा बैठकों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। बैठकों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र लाभार्थियों की आवास एवं वर्ष 2024 की स्थायी प्रतीक्षा सूची का सत्यापन कर अंतिम अनुमोदन किया जाएगा।

मंडी

जारी आदेशों के अनुसार जिला की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली इन विशेष बैठकों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र लाभार्थियों की सूची ग्राम सभा के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद सूची का विस्तृत सत्यापन किया जाएगा, ताकि पात्र लाभार्थियों की पुष्टि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा सके।

ग्राम सभा में होगा अंतिम अनुमोदन

सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्राम सभा में वर्ष 2024 की स्थायी प्रतीक्षा सूची का अंतिम अनुमोदन किया जाएगा। प्रशासन ने सभी पंचायतों को निर्धारित समय पर बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि योजना से संबंधित प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

Related Topics: