लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Guru Nanak Jayanti 2022: गुरुनानक देव महाराज का 553वां प्रकाशोत्सव आज, नाहन और पांवटा गुरुद्वारे में पर्व की धूम

SAPNA THAKUR | 8 नवंबर 2022 at 9:54 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव की जयंती मनाई जाती है। इस साल 8 नवंबर यानी कि आज गुरु नानक देव की जयंती मनाई जा रही है। गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा को पाकिस्तान में स्थित श्री ननकाना साहिब में हुआ था। गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती है। गुरु पर्व पर सभी गुरुद्वारों में भजन, कीर्तन होता है और प्रभात फेरियां भी निकाली जाती हैं।

बता दें, नाहन और पांवटा साहिब में स्थित गुरूद्वारा सिख समुदाय का प्रसिद्ध गुरूद्वारा है। नाहन और पांवटा गुरुद्वारे में इस पर्व की खासी धूम है। बीते कल पांवटा शहर में ढोल नगाड़े, गाजे-बाजे व घोड़े के साथ नगर कीर्तन निकाला गया था। आज सुबह से ही नाहन और पांवटा गुरुद्वारे में माथा टेकने वालों की होड़ मची हुई है। सुबह से ही दोनों गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है। वहीँ, गुरुद्वारों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कहीं पर गुलाब के फूलों और लाइटों से गुरुद्वारा साहिब सजाए गए हैं तो कहीं आकर्षक लाइटिंग की गई। उधर, सिरमौर स्थित दशमेश गुरु आस्थान नाहन में सुबह 10 बजे अखंड पाठ की समाप्ति के बाद 12 बजे गुरु का अटूट लंगर बरता जाएगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। पूरे शहर में नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस दौरान गतका दल शहर में करतब दिखाते हुए परिक्रमा करेगा। नगर कीर्तन की समाप्ति के पश्चात शाम 6 बजे महान कीर्तन दरबार का आयोजन होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]