हादसा : चूड़धार यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से गिरी 27 वर्षीय युवती, मौके पर मौत
हादसा: चूड़धार यात्रा पर दो साथियों के साथ जा रही 27 वर्षीय प्रेशिता मेहता की मंडाहलाणी के पास पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। बताया गया है कि यात्रा मार्ग पर अचानक पैर फिसलने से वह पहाड़ी से नीचे जा गिरीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और घटना की जांच शुरू कर दी।
शिमला
मृतका की पहचान प्रेशिता मेहता पुत्री शैलेंद्र मेहता, निवासी गांव चायल डूबलू, जिला शिमला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह शनिवार सुबह अपने दो अन्य साथियों के साथ चूड़धार की ओर जा रही थीं। मंडाहलाणी से कुछ आगे पहुंचने पर अचानक उनका पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से नीचे गिर गईं। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नागरिक अस्पताल चौपाल पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी हादसे की सूचना दे दी है। मामले में घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। युवती की मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।