Loading...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को ₹470 करोड़, कैंसर संस्थान के लिए ₹85 करोड़ स्वीकृत: मुख्यमंत्री सुक्खू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 12 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / हमीरपुर

हड़ेटा में ₹4 करोड़ की लागत से नवजीवन पार्क का शिलान्यास, इको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

नादौन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नादौन विधानसभा क्षेत्र के हड़ेटा में ₹4 करोड़ की लागत से प्रस्तावित नवजीवन पार्क का शिलान्यास किया। इस परियोजना में चिल्ड्रन पार्क, वॉकिंग ट्रेल, योगा की सुविधा, कैफेटेरिया, वॉच टावर, और तीन कॉटेज सहित अन्य सुविधाएं शामिल होंगी। यह परियोजना इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय रोजगार और आय सृजन में मददगार साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हड़ेटा का चयन इसके घने जंगलों की वजह से किया गया है। इसके अलावा, हमीरपुर में गलोड़-भट्टा सड़क सहित अन्य सड़कों का दोहरीकरण किया जा रहा है। डॉ. राधाकृष्णन हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में अब तक ₹470 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं, जबकि कैंसर संस्थान के लिए ₹85 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने बिना स्टाफ और संसाधनों के संस्थान खोलकर उन्हें कमजोर किया। वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती देने के लिए ₹1500 करोड़ की राशि मंजूर की है, जिसमें अत्याधुनिक उपकरण जैसे कि PET स्कैन और MRI मशीनें स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में भी राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना से सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता सुधार हो रहा है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने हड़ेटा में नया पटवार सर्कल और पंचायत घर बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों और जल आपूर्ति में सुधार के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

इस मौके पर कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा, और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।