Loading...

धर्मशाला में तीन दिवसीय भीड़ प्रबंधन कार्यशाला शुरू, हर संस्थान के लिए आपदा प्रबंधन प्लान अनिवार्य: डीसी

हिमाचलनाउ डेस्क • 27 Feb 2025 • 1 Min Read

धर्मशाला, 27 फरवरी 2025।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि प्रत्येक सरकारी और निजी संस्थान के लिए आपदा प्रबंधन योजना बनाना अनिवार्य है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संस्थानों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं ताकि किसी भी आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

भीड़ प्रबंधन पर जोर

डीसी बैरवा ने धर्मशाला के चेलियां स्थित एवोड होटल में आयोजित तीन दिवसीय भीड़ प्रबंधन कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि मंदिरों, खेल स्टेडियमों, त्यौहारों, संगीत समारोहों और बड़े आयोजनों में भीड़ नियंत्रण एक महत्वपूर्ण विषय है। यह प्रशिक्षण आपदा के समय घबराहट और अनियंत्रित गतिविधियों से बचने में सहायक होगा

सभी एजेंसियों का सहयोग आवश्यक

उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन के लिए आयोजनकर्ताओं, प्रशासन और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय जरूरी है। यह एक बहुआयामी विषय है, जिसमें इवेंट प्लानिंग, निकासी रणनीति, सुरक्षा प्रबंधन और आपदा प्रतिक्रिया जैसी कई चीजें शामिल हैं

कार्यशाला के प्रमुख विषय

इससे पहले आपदा इंटर एजेंसी समन्वयक एससी भुल्लर ने बताया कि कार्यशाला में मंदिरों, एसडीआरएफ और अन्य महत्वपूर्ण एजेंसियों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है
प्रशिक्षण के दौरान भीड़ विश्लेषण, इवेंट रिस्क मैनेजमेंट, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, आपातकालीन संचार, प्रवेश प्रबंधन और भीड़ प्रवाह की निगरानी जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है

इस अवसर पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला समन्वयक राबिन और अन्य विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे