लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Video / हरिद्वार केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, कई मजदूर फंसे, दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद

हिमाचलनाउ डेस्क | 7 अप्रैल 2025 at 8:19 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हरिद्वार के एसपी ने बताया की आग में झुलसने के कारण एक व्यक्ति घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कई मजदूर अभी भी फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए हैं।

उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के इब्राहिमपुर गांव में रविवार (6 अप्रैल) को देर रात एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि जब आग लगी, उस समय कई मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे और ये लोग अभी भी फंसे हुए हैं। हरिद्वार एसपी पंकज गैरोला ने बताया, “केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई और एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।”

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]