Loading...

HIGH COURT / शिमला हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस और बम स्क्वायड ने चलाया तलाशी अभियान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 24 Jun 2025 • 1 Min Read

HIGH COURT : शिमला में एक बार फिर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिस पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पूरा परिसर खंगाल डाला है।

शिमला

कोर्ट परिसर में चला सर्च ऑपरेशन

राजधानी शिमला स्थित प्रदेश उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जैसे ही धमकी की जानकारी मिली, पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से कोर्ट परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। मोबाइल बम निरोधक वैन भी मौके पर तैनात की गई।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

हाईकोर्ट को इससे पहले भी धमकी मिल चुकी है। हालांकि पूर्व में हुई सर्चिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई थी। इस बार भी पुलिस ने पूरे परिसर की तलाशी ली लेकिन कोई खतरनाक वस्तु नहीं मिली।

जांच एजेंसियां सतर्क

लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए खुफिया और जांच एजेंसियों को सतर्क किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि यह ईमेल किसने और किस उद्देश्य से भेजा है।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

धमकी को देखते हुए हाईकोर्ट सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सभी स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और निगरानी बढ़ा दी गई है।

अतिरिक्त शीर्षक :