पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रही हाईलेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग की जा रही है। बता दें कि इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल हैं। बता दें कि आज सीजफायर के बाद दोनों देशों के डीजीएमओ की भी बैठक होगी।
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बनी है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर हाईलेवल मीटिंग कर रहे हैं। बता दें कि इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद है।