Loading...

Himachal: एचआरटीसी के 876 रूट ठप, 403 बसें फंसी, बारिश में थमे गाडिय़ों के पहिए

Ankita • 10 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते कई सड़कें अवरुद्ध हो गई है। प्रदेश में भारी वर्षा के कारण जगह जगह पर भूस्खलन हो रहा है, जिस कारण सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। ऐसे में प्रदेश के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हालांकि इस तरह की भयंकर बारिश में बसों का अपने रूटों पर जाना खतरा साबित हो सकता है। क्योंकि बारिश इतनी तेज है कि सड़कों के बीच से ही नदियां बहना शुरू हो गई है। जिससे बसों में सवार यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है। इसी को देखते हुए हिमाचल एचआरटीसी समेत निजी बसों के पहिए थम चुके हैं।

सड़कों पर बाढ़ जैसी संभावनाएं बन गई है। जिससे कि बसों का आना जाना खतरे से खाली नहीं है। जानकारी के मुताबिक, पूरे हिमाचल में एचआरटीसी के 806 बस रूट प्रभावित हुए है। इन रूटों पर बसें नहीं चल पाई। वहीं जगह-जगह भू-स्खलन के कारण एचआरटीसी के 403 बसें फंस गई है। एचआरटीसी प्रबंन की ओर से चालक-परिचालकों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।

एचआरटीसी की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा है कि यदि रूट पर चलते हुए ज्यादा बारिश हो जाए तो बस को किसी सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर लें। बस को जबदरस्ती पार करने की कोशिश न करें। प्रदेश के सभी डीएम ने बस अड्डा प्रबंधन व चालकों को प्रंबधन द्वारा जारी एडवाइजरी जारी करने का निर्देश जारी किए हैं।