Himachal: 6 महीने बाद फोर बाय फोर वाहनों के लिए दोबारा खुला मनाली-लेह मार्ग
HNN/ कुल्लू
हिमाचल व जम्मू कश्मीर और लद्धाख को जोड़ने वाला सामरिक महत्व का 427 किलोमीटर लंबा मनाली-लेह मार्ग करीब 6 महीने के बाद फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोल दिया गया है। सीमा सड़क संगठन ने बीती शाम लाहौल-स्पीति प्रशासन को रोड क्लीयरेंस की सूचना दी।
प्रशासन ने 16 मई से लाहौल के पटसेउ से आगे लेह तक फोर बाई फोर और चेन वाले वाहनों को जाने की अनुमति दे दी है। शुरुआती दौर में जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को अनुमति दी है, जबकि पर्यटकों को अभी कुछ दिन तक इंतजार करना होगा। हिमपात के कारण मनाली को लेह से जोड़ने वाला ये राजमार्ग छह महीने के लिए बंद हो गया थे।
बीआरओ ने मार्च में ही सरचू में अपनी अस्थाई चौकी स्थापित कर दी थी, लेकिन लगातार हुए हिमपात से वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई थी। अब सभी परिस्थितियों को जानने के बाद लाहौल स्पीति प्रशासन ने इसे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है।
यात्रा के दौरान सैलानी यहां चार अहम पर्वतीय रास्तों से गुजर पाएंगे। अटल टनल के दीदार करते हुए सैलानी जिस्पा में रुकने का मौका मिलेगा। लाहौल पहुंचते ही 16000 फीट ऊंचे बारालाचा ला दर्रे का दीदार कर पाएंगे। इस दर्रे को पार करते ही सैलानी जम्मू कश्मीर की वादियों में प्रवेश कर जाएंगे।