प्रयागराज, 25 फरवरी 2025।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने अपने परिवार संग संगम में पवित्र स्नान कर आस्था प्रकट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, “महाकुंभ हमारी संस्कृति का परिचायक है और आस्था का स्तंभ भी। हमें परिवार संग इस पवित्र स्नान का अवसर मिला, जिससे हम बेहद खुश हैं।”
महाकुंभ: संस्कृति और आस्था का संगम
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि महाकुंभ न केवल भारत की संस्कृति को दर्शाता है, बल्कि दुनिया भर में इसकी पहचान भी है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि महाकुंभ की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्यों हो रही है, तो उन्होंने कहा, “भारत की संस्कृति और हिंदुत्व विश्व प्रसिद्ध हैं। इतिहास के पन्नों में झांक कर देखेंगे तो आपको हमारी संस्कृति और संस्कारों की गहराई का पता चलेगा।”
विपक्ष का तंज
मुख्यमंत्री के प्रयागराज दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जहां पूरी दुनिया महाकुंभ में स्नान करने पहुंच रही है, वहां सीएम सुक्खू को अब जाकर प्रयागराज जाने की याद आई है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह शुभ संयोग 144 वर्षों बाद आया है, लेकिन सीएम को मालदीव यात्रा ज्यादा जरूरी लगी। जयराम ठाकुर ने कहा, “अब शायद किसी ने उनका मार्गदर्शन किया होगा, जिसके बाद वे प्रयागराज पहुंचे। देर से ही सही, लेकिन आए तो सही।”
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं पर भी तंज कसते हुए कहा कि कई नेताओं ने आस्था, श्रद्धा और मजबूरी के नाम पर महाकुंभ में डुबकी लगाई।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





