लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश: ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम, बोले- 100 करोड़ के बजट से संवरेगी ज्वाला नगरी

हिमाचलनाउ डेस्क | 2 अप्रैल 2025 at 5:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर पहुंचे और पंचम नवरात्रि के अवसर पर माता के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पुजारी नितिन शर्मा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न करवाई। उपमुख्यमंत्री ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर प्रदेश की समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने शयन भवन, मोदी भवन और अन्य छोटे मंदिरों में भी दर्शन किए।

पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रों के इस पावन अवसर पर माता ज्वाला का आशीर्वाद लेने आए हैं और यहां आकर उन्हें अपार शांति और सुकून की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे ज्वालामुखी मंदिर का विकास और सौंदर्यकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी मंदिर न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार इस बजट का उपयोग योजनाबद्ध तरीके से करेगी ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा मंदिर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य भी किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले भक्तों को बेहतर अनुभव मिल सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मंदिर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उपमुख्यमंत्री ने मंदिर में की जा रही व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्रों के दौरान मंदिर परिसर में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन सभी जरूरी कदम उठाए।

सरकार के इस बजट प्रावधान से न केवल मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ज्वालामुखी मंदिर और इसके आसपास के क्षेत्रों के विकास से स्थानीय व्यापार को भी लाभ होगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

माता ज्वाला के दरबार में उमड़ी भारी भीड़ के बीच उपमुख्यमंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने उन्हें माता की तस्वीर भी भेंट की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]