Himachal Disaster Relief / हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए कार्यकर्ताओं से की अपील
Himachal Disaster Relief : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित लोगों तक हरसंभव सहायता पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार संकट की इस घड़ी में पूरी मजबूती से लोगों के साथ खड़ी है।
शिमला
प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत शिविरों में सक्रिय हों कार्यकर्ता
सरकार व प्रशासन ने राहत कार्यों के लिए उठाए कदम
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन से जन-धन का नुकसान हुआ है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूरा मंत्रिमंडल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सभी जिलों के उपायुक्तों को राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने, खाद्य सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने और प्रभावितों को राहत शिविरों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

पार्टी नेताओं को प्रशासन के साथ समन्वय बनाने के निर्देश
प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों में हाथ बंटाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी भी मानवीय संवेदनाओं को समझते हुए आगे आएं और जरूरतमंदों की यथासंभव सहायता करें। इस कठिन समय में एकजुट होकर ही आपदा से उबरा जा सकता है।
मानसून से बिगड़े हालात पर जताई चिंता
उन्होंने कहा कि इस बार भी मानसून हिमाचल के लिए कहर बनकर आया है। लगातार वर्षा और भूस्खलन ने जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ऐसे में हर नागरिक को आगे बढ़कर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।