Loading...

Himachal Election- हिमाचल में एक बजे तक इतने फीसदी हुआ मतदान, एक क्लिक पर जाने कहां कितना हुआ…

PRIYANKA THAKUR • 12 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदान के लिए बड़ी संख्या में मतदाता वोट डालने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। इस बार 68 सीटों पर कुल 55 लाख 92 हजार 882 वोटर मतदान कर रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 37.19 फीसदी मतदान हुआ है। वोटरों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं।

जिला शिमला में दोपहर एक बजे तक 37.30, सोलन  37.90, सिरमौर 41.62 , बिलासपुर 34.05, मंडी 41.17, हमीरपुर 35.86, ऊना 39.93, कांगड़ा 35.50, चंबा 28.35, कुल्लू 40.33, लाहौल-स्पीति 37.0 और किन्नौर में 35.0 फीसदी मतदान हुआ है।