Loading...

Himachal Election 2022 : ईवीएम की सुरक्षा के लिए जवान तैनात, मतगणना से पहले तीन चरणों में….

PRIYANKA THAKUR • 15 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में ईवीएम मशीनों पर जवानों का कड़ा पहरा बिठाया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में जितने भी स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं वहां पर ईवीएम मशीनों को सील करते हुए केंद्रीय सुरक्षा बल, आईआरबीएन और हिमाचल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इतना ही नहीं सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

वही , वोटिंग के बाद अब मतगणना होनी है। ऐसे में मतगणना से एक दिन पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों में एक दिन पहले अधिकारी ड्यूटी संभालेंगे। एक मतगणना केंद्र में सुविधा के अनुसार 10 से 14 तक मतगणना टेबल लगाए जाएंगे।

मतगणना केंद्रों में उपलब्ध स्थान के आधार पर मतगणना के लिए टेबल की संख्या घटाई और बढ़ाई जा सकती है। एक मतगणना टेबल में एक सुपरवाइजर और एक सहायक की ड्यूटी लगाई जाएगी।