HNN/ शिमला
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। 5 नवंबर को मोदी का दौरा हिमाचल के सोलन जिला और मंडी में तय हुआ है जहां वह चुनावी हुंकार भरेंगे। बड़ी बात तो यह है कि पीएम मोदी की हिमाचल में 2 दिनों में 4 रैलियां होंगी। शनिवार को जहाँ पीएम की सोलन और मंडी में रैली होगी तो वहीँ, 9 नवंबर को भी वह दो अन्य इलाकों में रैली कर जनसभा को संबोधित करेंगे।
हालांकि, पीएम मोदी 9 नवंबर को प्रदेश के किन दो विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी हुंकार भरेंगे यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, सोलन स्थित ठोडो ग्राउंड रैली के लिए सज चुका है और भाजपा ने भी लगभग सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली है। बता दें, नरेंद्र मोदी हिमाचल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। ऐसे में वह प्रदेश में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार हिमाचल आ रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group